बुलंदशहर :दिव्यांग शिवभक्त की अनोखी पहल हेलमेट और रक्तदान का संदेश लेकर 11वीं साइकिल कांवड़ यात्रा पर निकले ‘जूनियर हेलमेट मैन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में भक्ति और सामाजिक सरोकार की एक मिसाल पेश करते हुए बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत गांव मुमरेजपुर निवासी जय भगवान सिंह 11वीं जागरूक साइकिल कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भक्ति और सामाजिक सरोकार की एक मिसाल पेश करते हुए बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत गांव मुमरेजपुर निवासी जय भगवान सिंह 11वीं ‘जागरूक साइकिल कांवड़ यात्रा’ पर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से पहचाने जाने वाले जय भगवान सिंह एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद हेलमेट पहनने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हरिद्वार से गंगाजल लाते हैं।

एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद जय भगवान सिंह ने कभी अपनी शारीरिक सीमा को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। पिछले कई वर्षों से वे समर्पण भाव से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर समाज में अलख जगा रहे हैं।

जय भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें इस जनजागरूकता अभियान की प्रेरणा ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ राघवेंद्र सिंह से मिली है। उन्होंने ही उन्हें जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया की उपाधि से नवाजा था। उनका संकल्प पूरे देश में सड़क सुरक्षा और रक्तदान को लेकर व्यापक जनचेतना फैलाना है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, हेलमेट पुलिस के जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार से दोबारा सही-सलामत मिलने के लिए पहनें। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को नियमित रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि भगवान शिव की भक्ति तभी सार्थक है, जब उसमें मानव सेवा का भाव भी शामिल हो। उनकी यह साइकिल कांवड़ यात्रा पूरे क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.