लोटन कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन तथा उपजिलाधिकारी रेणु मिश्रा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि विवाद और पुलिस से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं। उच्चाधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही पारदर्शी निस्तारण कराया, जबकि शेष प्रकरणों की जांच कर तय समय-सीमा के भीतर पारदर्शी निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

अधिकारियों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि जनसमस्याओं की अनदेखी या निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.