जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नगीना सांसद के आह्वान पर कलेक्ट्रेट पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय का घेराव किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस द्वारा आंदोलनकारी छात्रों पर की गई कथित दंडात्मक कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने तथा देश की शिक्षा व्यवस्था में तत्काल व्यापक और सकारात्मक सुधार लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

आजाद समाज पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि छात्रों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया और दमनकारी नीति बंद नहीं हुई, तो इस आंदोलन को सड़क से लेकर संसद तक और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे और भारी पुलिस बल तैनात नजर आया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.