लखीमपुर
लखीमपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुनपुरवा में दबंगों की गुंडई और पुलिस की ढिलवाही का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुनपुरवा में दबंगों की गुंडई और पुलिस की ढिलवाही का मामला सामने आया है। दो युवकों द्वारा एक युवक की बेदर्मी से पिटाई किए जाने के बाद, जब पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो पीड़ित परिवार के सब्र का बांध टूट गया। शुक्रवार को परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को ठेले (ठेले-गाड़ी) पर लादकर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुनपुरवा निवासी युवक पर दो दबंगों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए अन्य लोग भी घायल हो गए। आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।
पुलिस की शिथिलता से नाराज परिजन बदहवास हालत में घायल को ठेले पर लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, वे चुप नहीं बैठेंगे। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













