लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के पिछले कुछ दिनों से लगातार वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो के बीच लखीमपुर खीरी मेडिकल कॉलेज से आम जनता के लिए एक बेहद राहत भरी और सकारात्मक खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पिछले कुछ दिनों से लगातार वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो के बीच लखीमपुर खीरी मेडिकल कॉलेज से आम जनता के लिए एक बेहद राहत भरी और सकारात्मक खबर सामने आई है।
शुक्रवार से मेडिकल कॉलेज की नवनिर्मित बिल्डिंग में शिफ्टिंग का कार्य आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सबसे पहले जिला महिला अस्पताल को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पहली बार इस नई इमारत में प्रसव (डिलीवरी) सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। शिफ्टिंग की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नई बिल्डिंग में मेडिकल कॉलेज की सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से संचालित होने लगेंगी। इसके बाद शासन स्तर पर इमारत के औपचारिक उद्घाटन की तैयारी किए जाने की संभावना है।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













