बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले प्रसिद्ध श्रावण मास कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी हर्ष कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने रामघाट पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले प्रसिद्ध श्रावण मास कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी हर्ष कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने रामघाट पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रामघाट कल्याण मार्ग और गंगा घाट का दौरा कर सुरक्षा, स्वच्छता तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रामघाट कल्याण मार्ग के गड्ढों को मेला शुरू होने से पूर्व दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। गंगा घाट पर अव्यवस्था व गंदगी मिलने पर उन्होंने सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित कुमार और बीडीओ को घाटों की मरम्मत तथा निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा व सहायता के लिए रामघाट गंगा घाट से बॉर्डर तक 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने स्थानीय सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की।
एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, प्रकाश, अस्थायी शौचालय, मोटरबोट, गोताखोर और स्वास्थ्य शिविर जैसी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सीओ मधु कुमार सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा सहित कई अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













