देवशयनी एकादशी पर गोविंदपुर में विशाल भंडारे का आयोजन; श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में शनिवार को देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में शनिवार को देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में गोविंदपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान विष्णु का प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन स्थल पर पेड़ों की छांव में श्रद्धालुओं के बैठने और भोजन की व्यवस्था की गई थी। पूरे दिन परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से कतारों में बैठे श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद परोसा। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लिया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस भंडारे का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में सामाजिक एकता मजबूत होती है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था कायम रही और स्वयंसेवकों ने स्वच्छता तथा भोजन वितरण की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के जयकारे लगाते हुए आयोजन समिति के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.