महराजगंज:गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियाँ पूर्ण, 27 जुलाई को महराजगंज में निकलेगी भव्य प्रार्थना-यात्रा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से देशव्यापी स्तर पर संचालित ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के द्वितीय चरण की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से देशव्यापी स्तर पर संचालित ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के द्वितीय चरण की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आगामी 27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को सौंपे जाएंगे।

अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले छह माह से संत-महात्माओं, गोसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में यह राष्ट्रीय जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सरकार से मुख्य रूप से मांगें की जा रही हैं।

गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून का निर्माण।

गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा।

स्वतंत्र केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना।

गोचर भूमि को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त कराना।

केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण (कुल 30 से अधिक मांगें)।

प्रथम चरण के बाद अब द्वितीय चरण में 15 करोड़ हस्ताक्षर

उल्लेखनीय है कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देशभर की लगभग 5,000 तहसीलों से 5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ प्रार्थना-पत्र सौंपे गए थे। मांगों पर अपेक्षित निर्णय न होने के कारण अब 27 जुलाई को अनुस्मारक (रिमाइंडर) भेजा जा रहा है। इस बार देश भर से 15 करोड़ तथा अकेले महराजगंज जनपद से 2 लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

महराजगंज में 27 जुलाई का पूरा कार्यक्रम

स्थान: राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क (निकट पोस्ट ऑफिस), महराजगंज।

प्रातः 7:30 बजे: गोभक्तों का एकत्रीकरण।

प्रातः 8:00 से 10:15 बजे तक: गोमाता का पूजन, शंखनाद एवं “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय मंत्र का सामूहिक जप।

प्रातः 10:15 बजे के बाद: जिलाधिकारी कार्यालय के लिए भव्य एवं शांतिपूर्ण प्रार्थना-यात्रा का प्रस्थान।

जिला प्रभारी के अनुसार, यात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूप के साथ गोमाता व बछड़े की सजीव झांकी रहेगी। श्रद्धालु हाथों में झंडे, बैनर, प्लेकार्ड और भजन-कीर्तन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहाँ संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी होगा।

कार्यक्रम के समापन पर संतों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों और जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों ने जिले के नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति, किसानों और गोभक्तों से पारंपरिक वेशभूषा में सपरिवार पहुंचकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.