बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के राजघाट स्थित करपात्र धाम आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य ज्ञानेश्वर ब्रह्मचारी जी की पूज्य माताजी का शयनी एकादशी के पावन पर्व पर निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राजघाट स्थित करपात्र धाम आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य ज्ञानेश्वर ब्रह्मचारी जी की पूज्य माताजी का शयनी एकादशी के पावन पर्व पर निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार दोपहर लगभग 2 बजे राजघाट स्थित गंगा घाट मोक्षधाम पर पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जहां उनके बड़े पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में संतजन, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ज्ञानेश्वर ब्रह्मचारी जी ने बताया कि उनकी माताजी अत्यंत धार्मिक और सेवाभावी स्वभाव की थीं, जिन्होंने जीवनपर्यंत सनातन धर्म और मानव सेवा की प्रेरणा दी। उपस्थित संतों और भक्तों ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













