बागपत में ‘भारत रक्षा पर्व’ आयोजित, कारगिल शहीद के परिजन को एसपी ने किया सम्मानित

बागपत

बागपत जनपद के तत्वावधान में शनिवार को सेंट एंजेल पब्लिक स्कूल में “भारत रक्षा पर्व – तिरंगे की शान, वीरों का सम्मान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के तत्वावधान में शनिवार को सेंट एंजेल पब्लिक स्कूल में “भारत रक्षा पर्व – तिरंगे की शान, वीरों का सम्मान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पुलिस अधीक्षक बागपत ने कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले खेकड़ा निवासी वीर शहीद राजेंद्र सिंह के भाई को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और वीर सैनिकों के त्याग से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.