वारंटी अभियुक्त प्रमोद पटेल गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना चौक पुलिस ने अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना चौक पुलिस ने अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चौक के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस टीम ने शनिवार 25 जुलाई को सुबह करीब 10:50 बजे दबिश देकर अभियुक्त प्रमोद पटेल (45 वर्ष), पुत्र स्व. गुलाब पटेल, निवासी ग्राम पिपरा सोनाडी (थाना चौक) को उसी के घर से गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त प्रमोद पटेल के विरुद्ध थाना चौक पर मुकदमा अपराध संख्या 253/2023, धारा 278 भादवि तथा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश यादव तथा कॉन्स्टेबल दीपक यादव शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.