बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी की प्रतिभाशाली छात्रा साधना ने बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित ‘FIBA अंडर-18 महिला एशिया कप 2026’ में भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी की प्रतिभाशाली छात्रा साधना ने बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित ‘FIBA अंडर-18 महिला एशिया कप 2026’ में भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया है। साधना विद्यालय की पहली छात्रा हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचने पर परदादा परदादी संस्था के शिक्षकों और 30 से अधिक छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनदीप ग्रेवाल भी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में साधना ने भारत को एशिया में चौथा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरी प्रतियोगिता में कुल 18 अंक अर्जित किए। थाईलैंड, ओमान और इंडोनेशिया के खिलाफ मैचों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य कोच सारा गेलर ने उन्हें ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड प्लेयर’ के पुरस्कार से नवाजा।
संस्था के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने कहा कि साधना की यह सफलता संस्थापक स्व. वीरेंद्र ‘सैम’ सिंह के ग्रामीण बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने के सपने को साकार करती है। वहीं सीईओ सुश्री सपना वर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा और कोच गजेंद्र कछवाहा ने साधना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हजारों ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साधना के सम्मान में 1 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













