बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रामघाट थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रामघाट थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान क्षेत्र की सभी मीट दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। मार्ग पर स्थित होटल व ढाबा संचालकों को भोजन में प्याज-लहसुन का प्रयोग न करने तथा शराब दुकान संचालकों को दुकानों के आगे पर्दा लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डीजे संचालकों को तय मानकों में ही ध्वनि का प्रयोग करने और कांवड़ शिविर आयोजकों को खाद्य सामग्री वितरण से पूर्व फूड इंस्पेक्टर से अनुमति लेने की हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि शासन-प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, विकास अग्रवाल, महेश पाठक, सुभाष यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













