डीएम व एसपी ने पुरा महादेव मंदिर का लिया जायजा, श्रावण मास मेले की तैयारियों की समीक्षा की

बागपत

बागपत जनपद के आगामी श्रावण मास मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बागपत ने ऐतिहासिक प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपतजनपद के आगामी श्रावण मास मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बागपत ने ऐतिहासिक प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों के लिए की जा रही सुरक्षा व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा शिविर और विद्युत आपूर्ति जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित रहनी चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व कानून-व्यवस्था से जुड़ी तमाम तैयारियों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। साथ ही सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.