जौनपुर
जौनपुर जनपद के शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण बदलापुर कस्बे के पुरानी बाजार के समीप वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर एक विशाल शीशम का पेड़ गिर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण बदलापुर कस्बे के पुरानी बाजार के समीप वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर एक विशाल शीशम का पेड़ गिर गया। इसके चलते हाईवे पर लगभग 45 मिनट तक बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जबकि छोटे वाहन किसी तरह किनारे से गुजरते नजर आए।
पेड़ गिरने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ को हटाया, जिसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन या राहगीर पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में इस दौरान 37 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां शहर के निचले इलाकों में जलभराव और टिनशेड गिरने की घटनाएं हुईं, वहीं खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसानों ने धान की रोपाई का कार्य तेज कर दिया है।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













