श्रावण मास को लेकर मछलीशहर व मुंगराबादशाहपुर में पीस कमेटी की बैठक; सौहार्द बनाए रखने की अपील

जौनपुर

जौनपुर जनपद के आगामी श्रावण मास एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर थाना परिसरों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के आगामी श्रावण मास एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर थाना परिसरों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद किया।

अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून-व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा और सावन मेले को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली व पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी विभागों के समन्वय से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी। उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.