नहर में मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, सूझबूझ और ग्रामीणों की मदद से बची जान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र अंतर्गत गेडहवा गांव में नारायणी गंडक नदी किनारे मछली पकड़ रहे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र अंतर्गत गेडहवा गांव में नारायणी गंडक नदी किनारे मछली पकड़ रहे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। युवक की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच सकी। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहुआर चौकी क्षेत्र के गेडहवा निवासी अख्तर अली (35) पुत्र नसरुल्ला बृहस्पतिवार शाम टेलफाल कटहवा पुल के पास मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक हमला कर उनका पैर दबोच लिया। अख्तर के शोर मचाने पर पास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला।

हमले में युवक के पैर पर गहरे जख्म आए हैं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि बरसात के कारण जलीय जीव नदी-तालाबों में फैल जाते हैं, इसलिए लोग सतर्क रहें। वन विभाग शिविर लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.