ठूठीबारी में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड की ग्रामसभा ठूठीबारी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की प्रमुख सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन दूभर हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड की ग्रामसभा ठूठीबारी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की प्रमुख सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन दूभर हो गया है। जलभराव के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।

लगभग 14 हजार की आबादी और 15 वार्डों वाली इस ग्रामसभा में नियमित सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल पर्याप्त बजट जारी करने के बावजूद धरातल पर कोई काम नजर नहीं आ रहा। लोगों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर सफाई व्यवस्था की घोर अनदेखी का आरोप लगाया है।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आगामी दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.