जौनपुर में मस्जिद शेख मोहम्मद में अरबाईन की चौथी मजलिस आयोजित, अकीदत के साथ निकाली गई ज़री-ए-मुबारक

जौनपुर

जौनपुर जनपद के के मुख्य शहर स्थित मोहल्ला शेख मोहम्मद की मस्जिद शेख मोहम्मद में अरबाईन की चौथी मजलिस अकीदत व एहतराम के साथ आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के के मुख्य शहर स्थित मोहल्ला शेख मोहम्मद की मस्जिद शेख मोहम्मद में अरबाईन की चौथी मजलिस अकीदत व एहतराम के साथ आयोजित की गई। मजलिस का आगाज सोजखानी से हुआ, जिसे जनाब सबब साहब ने अपने हमनवा साथियों के साथ अंजाम दिया। इसके बाद जनाब मुंतजिर साहब, जनाब आले रजा खान साहब एवं अमन मौलाना साहब ने पेशखानी की।

पेशखानी के उपरांत जामिया इमामिया नासिरिया अरबी कॉलेज जौनपुर के प्रिंसिपल जनाब महफूजुल हसन साहब ने मजलिस को खिताब किया। अपने बयान में उन्होंने कर्बला के शहीदों के संदेश और उनकी कुर्बानियों पर रोशनी डाली। मजलिस के समापन पर हजरत मुस्लिम इब्ने हजरत अकील (अलैहिस्सलाम) की सबीह-ए-आलम और ज़री-ए-मुबारक बरामद की गई।

इसके बाद नौहाख्वानी और सीनाज़नी करते हुए ज़री-ए-मुबारक को एहतराम के साथ नस्ब (स्थापित) किया गया। इस मौके पर मस्जिद के मुतवल्ली जनाब लाडले हसन, महफूजुल हसन, इशरत हुसैन, अफरोज हुसैनी, सरफराज अहमद बबलू, अजदर हुसैन, सने हुसैन, ईशा जौनपुर, अकसाम हुसैन तथा ‘आजादरिया कदीम’ के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में वॉयस ऑफ न्यूज 24 के ब्यूरो चीफ तारिक अली खान, इशरत हुसैन, कामरान खान, त्रिभवन नाथ, अमरेंद्र श्रीवास्तव एवं कैमरामैन प्रखर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.