ग्राम दौराऊ में लटक रहे जर्जर बिजली के तार, बड़े हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौराऊ में पुरानी व्यवस्था के तहत गलियों के ऊपर खुले और जर्जर बिजली के तार लटक रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौराऊ में पुरानी व्यवस्था के तहत गलियों के ऊपर खुले और जर्जर बिजली के तार लटक रहे हैं। हवा चलते ही तारों के आपस में टकराने और टूटने का डर बना रहता है, जिससे गांव में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से ग्रामीण दहशत में हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार विद्युत हेल्पलाइन 1912 पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

राजेंद्र सिंह, महेश राघव, उर्वेश राघव, राजू, विपिन शर्मा, संजय चौहान, अरविंद चौहान और नकुल राघव सहित अन्य ग्रामीणों ने अवर अभियंता (जेई) संजीव कुमार, टीजी-2 आरके चौहान तथा लाइनमैन भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर जल्द तार बदलवाने की गुहार लगाई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही जर्जर तारों को बदलकर सुरक्षित विद्युत आपूर्ति बहाल करने की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.