ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौराऊ में अधिकांश सरकारी नलकूप लंबे समय से ठप पड़े हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौराऊ में अधिकांश सरकारी नलकूप लंबे समय से ठप पड़े हैं। नलकूपों के बंद होने से गांव में भीषण जल संकट गहरा गया है, जिससे किसानों, ग्रामीणों और पशुपालकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के सचिन राघव, महेश राघव, रूपेंद्र राघव, संजय चौहान, वीरेंद्र सिंह लोधी, विपिन शर्मा और राजपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप बंद होने के कारण मवेशियों को पानी पिलाने के लिए दूर-दूर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर पूर्व में कई बार ग्राम प्रधान पंकज से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान ने अपना कार्यकाल समाप्त होने की बात कही।

परेशान ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी सोहनवीर सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और नलकूपों को जल्द चालू कराने की मांग की। बीडीओ सोहनवीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराकर जल्द ही बंद पड़े सरकारी नलकूपों को दुरुस्त कराया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.