जौनपुर
जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी आलोक यादव उर्फ लकी ने अपने पहले ही प्रयास में नीट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी आलोक यादव उर्फ लकी ने अपने पहले ही प्रयास में नीट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। आलोक ने अखिल भारतीय स्तर पर 1865वीं रैंक हासिल की है।
विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त एस.एस.ओ. जोखू राम यादव के पौत्र और संतोष कुमार यादव के पुत्र आलोक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा, पिता, बड़े पिता अशोक कुमार यादव और अपने भाई-बहनों के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया है।
आलोक यादव ने बताया कि उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य परिवार के मान-सम्मान को आगे बढ़ाना और डॉक्टर बनकर गरीब, बेबस व लाचार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इस शानदार उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













