डिबाई
बुलंदशहर जनपद में भारतीय इतिहास की महान स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 16 अगस्त को डिबाई विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भारतीय इतिहास की महान स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 16 अगस्त को डिबाई विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस वृहद आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, डिबाई में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही, शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से आयोजन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
बैठक के दौरान सभी की सहमति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई, जो इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: महिपाल सिंह (एडवोकेट),महामंत्री: भुवनेश मथुरिया, मुकेश कुमार, किशन कुमार, रविंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष: केपी सिंह ,उपाध्यक्ष: छत्रपाल सिंह, राहुल लोधी, भोला भैया, रामवीर सिंह, हुकम सिंह
इससे पहले, बैठक की शुरुआत में गत वर्ष के अध्यक्ष नरेश प्रधान और महामंत्री चंद्रवीर सिंह लोधी ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद हुकुम सिंह ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा सदन के सामने प्रस्तुत किया।
महापुरुषों का सम्मान और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी पूरे समाज को प्रेरित करती है। समाज की गौरवशाली विरासत को सहेजते हुए इस वर्ष के जयंती समारोह को और अधिक भव्य व विशाल रूप दिया जाएगा। महापुरुषों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
झांकियां और बैंड-बाजे होंगे मुख्य आकर्षण, उमड़ेगा जनसैलाब
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष डिबाई तहसील में निकलने वाली इस शोभायात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों, कस्बों और आसपास के जनपदों से हजारों की संख्या में महिलाएं, युवा और संभ्रांत नागरिक शामिल होंगे। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य और बलिदान पर आधारित संदेश, आकर्षक झांकियां, पारंपरिक बैंड-बाजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगी।
बैठक में मुख्य रूप से के.पी. सिंह (पूर्व आईजी), मलखान सिंह (प्रधान), कल्यान सिंह (प्रधान), अजय लोधी (भट्टेवाले), राकेश लोधी, राजवीर सिंह (एडवोकेट), बीरपाल (प्रधान) और कृष्णा राष्ट्रवादी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
टावर वाला प्यार,आशिक़ी का इजहार,भरे बाजार में खुद के औलादों से शर्मिंदा हो रहा परिवार, ऋषि वर्मा की क़लम से जानें आज के इश्किया खेल की सच्चाईhttps://t.co/A4dYvJ01Kw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026












