बागापार
महराजगंज जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में एक विशेष सघन निरीक्षण एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
सुरक्षा मानकों की हुई गहनता से जांच, दिए सख्त निर्देश
यातायात पुलिस की विशेष टीमों ने नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी और सरकारी विद्यालयों की बसों को रोककर उनकी फिटनेस का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने मुख्य बिंदुओं की जांच की वाहनों की फिटनेस और वैध बीमा दस्तावेज,चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस,बसों के भीतर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता,आपातकालीन निकास की सुगमता,अग्निशामक यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता।
जांच के दौरान यातायात पुलिस ने स्कूल प्रबंधनों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
नियम तोड़ने वाले वाहनों पर चला हंटर, काटे गए चालान
सघन चेकिंग अभियान के दौरान जिन स्कूल बसों और अनुबंधित वाहनों में कमियां पाई गईं या जो मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए, उनके खिलाफ पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दंडात्मक चालान की कार्रवाई की। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।
निरीक्षण के साथ-साथ यातायात पुलिस ने एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। इसके तहत वाहन चालकों, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस ने सभी से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी दशा में वाहन संचालित न करने की भावभरी अपील की।
पुलिस की जनपदवासियों से अपील
अभियान के अंत में महराजगंज पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अक्षरशः पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस ने एक सुरक्षित, अनुशासित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है।
महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/CyOznN8QFm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026












