बुलंदशहर: पहली ही मूसलाधार बारिश ने खोली पहासू नगर पंचायत के दावों की पोल, घरों और दुकानों में घुसा पानी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पहासू नगर पंचायत द्वारा विकास के किए जा रहे दावों की हकीकत पहली ही मूसलाधार बारिश में सामने आ गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू नगर पंचायत द्वारा विकास के किए जा रहे दावों की हकीकत पहली ही मूसलाधार बारिश में सामने आ गई।

कस्बा पहासू में सुबह से हो रही तेज बारिश ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दी है। बारिश के कारण कस्बा पहासू के गुल्लक बाजार में लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया।

यह तस्वीरें इस बात को साफ बयां कर रही हैं कि बरसात से पहले नालों की सफाई कराने के नगर पंचायत पहासू के दावे कितने खोखले थे। चंद घंटे की बरसात में ही नालों का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया।

सुबह से हो रही बारिश के चलते लोगों ने देर शाम तक दुकानें भी नहीं खोली हैं। व्यापारियों में भारी रोष है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तो मानसूनी बरसात शुरू हुई है। अगर इसी तरह घरों और दुकानों में पानी भरता रहा तो आने वाले दिनों में लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

पहासू नगर पंचायत के द्वारा किए जा रहे विकास के दावों की यह जमीनी तस्वीर है, जिसने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.