औरैया
औरैया/अजीतमल। जनपद की समस्त तहसीलों में सोमवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील अजीतमल में जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।
समाधान दिवस के अवसर पर दूर-दराज से आए फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपजिलाधिकारी अजीतमल सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।













