बुलंदशहर
बुलंदशहर जहांगीराबाद भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में रिंकू राणा, भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष जहांगीराबाद, भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहीं। श्रद्धांजलि के उपरांत जहांगीराबाद मंडी में सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रिंकू राणा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रसेवा, एकात्मता और समर्पण के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
इस मौके पर वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय भाजपा के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।













