मिशन शक्ति-5.0: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन व आत्मरक्षा के गुर सिखाए

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत आज बुलंदशहर जनपद के सभी थानों पर तैनात मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम ने शहर के मंदिरों, मुख्य बाजारों, चौराहों, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया। टीम ने उन्हें महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर त्वरित रोकथाम के उपाय समझाए।

पुलिस टीम ने महिलाओं को आपात स्थिति में मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इनमें यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 शामिल हैं। इसके साथ ही थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वायड की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया।

 

टीम ने बाल श्रम उन्मूलन, साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया। महिलाओं व बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की पहचान, अजनबियों से दूरी बनाने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। साथ ही आत्मरक्षा के आसान टिप्स भी बताए गए ताकि विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं अपना बचाव कर सकें।

 

मिशन शक्ति टीम ने लोगों को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, दुर्व्यवहार या साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर व सुरक्षित बनाना है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.