सिद्धार्थनगर में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बहू-बेटी सम्मेलन: त्रिलोकपुर पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को साइबर अपराध व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत आज सिद्धार्थनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत आज सिद्धार्थनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम देवथरी में एक भव्य ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ व साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने गांव की महिलाओं और बालिकाओं को एकत्र कर उन्हें महिला अपराधों से बचाव, नए कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा (साइबर क्राइम से बचाव) के बारे में विस्तार से जागरूक किया।

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष

नारी शक्ति वंदन अधिनियम और निराश्रित महिला पेंशन योजना

इसके साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया:

1090 वूमेन पावर लाइन, 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड केयर लाइन) और 14567 (एल्डर हेल्पलाइन)।

सराहनीय कार्य करने वाली मिशन शक्ति टीम
इस सफल आयोजन और जागरूकता अभियान में त्रिलोकपुर थाने के उपनिरीक्षक (उ.नि.) कृष्ण कुमार पांडे, हेड कांस्टेबल धनंजय दुबे, महिला कांस्टेबल कंचन सिंह, तथा रिजर्व महिला आरक्षी पूजा यादव, कुंजन सिंह और मनीषा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों और विशेषकर महिला शक्ति ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.