बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के होनहार युवा राहुल कौशल ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का गौरव बढ़ाया है। राहुल कौशल को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ‘हिंदी सलाहकार समिति’ में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के होनहार युवा राहुल कौशल ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का गौरव बढ़ाया है। राहुल कौशल को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ‘हिंदी सलाहकार समिति’ में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर सिकंदराबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह रविवार को विशेष रूप से उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जनपद बुलंदशहर के लिए गर्व का क्षण
इस मौके पर राहुल कौशल और उनके परिवार को बधाई देते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण विंग की हिंदी समिति में बुलंदशहर के युवा को स्थान मिलना पूरे जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल कौशल अपने सुदीर्घ अनुभव और बौद्धिक क्षमता के बल पर रक्षा मंत्रालय में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके सही क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान देंगे।
इस दौरान उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने भी राहुल कौशल के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया। वक्ताओं का कहना था कि इस प्रकार की समितियों में जमीनी और अनुभवी युवाओं के जुड़ने से राजभाषा नीति को और अधिक मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में विधायक सहित सभी उपस्थित शुभचिंतकों ने राहुल कौशल के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












