बुलंदशहर: याकूबपुर में किसान पंचायत, विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को DM कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के साधन सहकारी समिति याकूबपुर और क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर ग्राम याकूबपुर और बिजली फीडर चित्सोंन पर एक महत्वपूर्ण किसान पंचायत एवं बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के साधन सहकारी समिति याकूबपुर और क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर ग्राम याकूबपुर और बिजली फीडर चित्सोंन पर एक महत्वपूर्ण किसान पंचायत एवं बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नेता चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में किसानों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई और आगामी बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर सुबह 11 बजे विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों से हुई वार्ता

पंचायत के दौरान किसान बिजली घर चित्सोंन पहुंचे, जहाँ उन्होंने विद्युत विभाग के जेई , एसडीओ एक्सियन और एससी से फोन पर सीधे वार्तालाप की। किसानों की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शासन के आदेशानुसार कस्बा क्षेत्र को 18 घंटे और जंगल (ग्रामीण/कृषि) क्षेत्र को 10 घंटे की निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

इन प्रमुख मुद्दों को लेकर DM दफ्तर का घेराव करेंगे किसान

चौधरी कुलदीप गुड्डू ने बताया कि बुधवार सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर बुलंदशहर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे हैं।

यूरिया खाद की किल्लत: साधन सहकारी समिति पर यूरिया की उपलब्धता में आ रही भारी समस्या।

अंश निदान व खतौनी में त्रुटियां: राजस्व अभिलेखों (खतौनी) में किसानों के नामों में हो रही गलतियां।

आवारा पशुओं का आतंक: आवारा और बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान से निजात।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी: ग्राम पंचायत की मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के नाम गायब होने का मुद्दा।

अघोषित बिजली कटौती: ग्रामीण क्षेत्रों में तय शिड्यूल से अलग की जा रही अघोषित कटौती पर रोक।

सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई

बैठक में याकूबपुर और आस-पास के गांवों से आए सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नेतृत्वकर्ताओं द्वारा सभी ग्रामवासियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.