बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सिकेड़ा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सिकेड़ा गांव में नई बसों का शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकेड़ा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सिकेड़ा गांव में नई बसों का शुभारंभ किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बस का पूजन कर तिलक लगाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस योजना से गांव के विद्यार्थियों, किसानों और आमजन को बुलंदशहर व आसपास के क्षेत्रों में आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भावतोष गुर्जर, अतुल जी, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












