महराजगंज
महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत फरेंदा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत फरेंदा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मु.सं. 168/2026 से संबंधित एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी (सीओ) फरेंदा शिखा वर्मा के दिशा-निर्देश में थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह द्वारा गठित पुलिस बल द्वारा अमली जामा पहनाई गई।
थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में वांछितों की तलाश में मुस्तैद थी, इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर ग्राम पिपरा मौनी के ‘विधायक चौराहा’ के पास से अभियुक्त हुसैन आलम (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र मोबिन को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त हुसैन आलम मूल रूप से ग्राम उदितपुर (टोला सदलपुर), थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ फरेंदा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर यौन शोषण), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अग्रिम विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026













