जौनपुर
जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, बढ़ते भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चल रहा ऐतिहासिक सत्याग्रह आंदोलन सोमवार को 1778वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, बढ़ते भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चल रहा ऐतिहासिक सत्याग्रह आंदोलन सोमवार को 1778वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। आंदोलनकारी यशवंत कुमार गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई भारी अनियमितताओं और आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर जनशिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा एक बार फिर पुरजोर तरीके से उठाया गया।
धरने को संबोधित करते हुए मुख्य आंदोलनकारी यशवंत कुमार गुप्त ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि यह आंदोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर आज भी पूरी तरह अडिग है और जब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सिरкоनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी और उन पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की।
इस अवसर पर आंदोलन को धार देने के लिए इंजीनियर रमेश चन्द्र गुप्ता, राम बहाल यादव, नंदलाल रावत, विजय प्रकाश मिश्र, विजय प्रताप सिंह, अमरेश कुमार पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, राजितराम यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, नरेंद्र गिरी और आदित्य नारायण शर्मा सहित दर्जनों समर्थकों व गणमान्य नागरिकों ने धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026













