औरैया उडेलापुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, कथा व्यास ने समझाया भागवत महापुराण का महत्व

औरैया

बिधूना बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्राम उडेलापुर रुरुगंज में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिन कथा पंडाल में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे महिला व पुरुष श्रद्धालुओं से पूरा पंडाल खचाखच भर गया और पूरा वातावरण भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिधूना बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्राम उडेलापुर रुरुगंज में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिन कथा पंडाल में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे महिला व पुरुष श्रद्धालुओं से पूरा पंडाल खचाखच भर गया और पूरा वातावरण भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कथा व्यास पूज्य शिवम शास्त्री ने द्वितीय दिन श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का दिव्य वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य के जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने का एक सशक्त माध्यम है। यह कथा मानव जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करती है। उन्होंने कहा कि जो भी प्राणी सच्चे मन से भगवान की इस लीला का श्रवण करता है, उसे सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

कथा के दौरान जब शास्त्री जी ने भगवान की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया, तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों और संकीर्तन पर देवी भक्तों ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर हो गया।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा आगामी 27 जून तक अनवरत चलेगी, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों और झांकियों का सजीव मंचन किया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, ठंडे पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान परिवार सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बच्चे उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.