बलिया
बलिया केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रचार पुस्तिकाओं का आमजन में वितरण भी किया।
परिवहन मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार की नीतियां और विकासपरक योजनाएं सीधे आम जनता तक पहुंचती हैं। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आम नागरिकों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।
प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और जिला सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी से सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026








