बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के कनैनी गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह घर से पशुओं के लिए चारा काटने निकली 55 वर्षीय महिला का शव मक्के के खेत में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के कनैनी गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह घर से पशुओं के लिए चारा काटने निकली 55 वर्षीय महिला का शव मक्के के खेत में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मृतका की पहचान गांव की निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति पेशे से वकील हैं।
देर शाम तक महिला के घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। बच्चों व गांव के लोगों ने मिलकर दिनभर आसपास के खेत-खलिहानों में तलाश की। शाम करीब 6 बजे तलाश के दौरान महिला का शव गांव के बाहर स्थित एक मक्के के खेत में मृत अवस्था में मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।
घटना की सूचना मिलते ही CO डिबाई मधुप कुमार व छतारी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
CO डिबाई मधुप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उधर, घटना के बाद से मृतका की बेटियों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान रामपाल बघेल समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026








