हापुड़: विकास के दावे केवल हवा-हवाई, धौलाना में बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही जनता: दिग्विजय शिशोदिया

हापुड़

हापुड़ समाजवादी पार्टी के युवा नेता दिग्विजय शिशोदिया ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और किसानों के मुद्दों पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ समाजवादी पार्टी के युवा नेता दिग्विजय शिशोदिया ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और किसानों के मुद्दों पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के विकास के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं और जनता सिर्फ दिखावे का शिकार हो रही है।

शिशोदिया ने परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गाजियाबाद-धौलाना-गुलावठी और दादरी-धौलाना-पिलखुवा जैसे मुख्य मार्गों पर लाखों की आबादी के बावजूद नियमित सरकारी बस सेवा न होने से लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अस्पताल डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहे हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है।

सपा करेगी जनआंदोलन

सपा नेता ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, लगातार हो रही बिजली कटौती, बेरोजगारी और किसानों को फसलों का उचित दाम न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धौलाना क्षेत्र की इन बुनियादी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो समाजवादी पार्टी जनता के हक के लिए बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.