बलिया
बलिया 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में 21 जून को सुबह से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में 21 जून को सुबह से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सामूहिक योगाभ्यास में जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और भारी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के सभी नागरिकों से इस विशेष आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सामूहिक योगाभ्यास करें और योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
स्वस्थ व निरोग समाज का संकल्प
डॉ. अनिल कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि यह मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ एवं निरोग समाज का निर्माण करना है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026













