मुहर्रम को लेकर बड़हरा व मोहम्मदा में पीस कमेटी की बैठक एसडीएम सदर, सीओ सदर व श्यामदेउरवा पुलिस ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

महराजगंज

महराजगंज मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा एवं मोहम्मदा में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा एवं मोहम्मदा में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर तथा श्यामदेउरवा पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ताजियादारों के साथ त्योहार की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने में सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.