बुलंदशहर
बुलंदशहर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किए जाने और कैशलेस बीमा की सुविधा देने पर उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ ने खुशी जाहिर की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किए जाने और कैशलेस बीमा की सुविधा देने पर उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ ने खुशी जाहिर की है। सोमवार को नगर के गणेश फार्म हाउस में संघ की ओर से एक भव्य सम्मेलन आयोजित कर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। मांगेराम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र पचहेरा (हाथरस) का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षामित्रों की समस्याओं को मंच पर साझा किया और मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके हर संघर्ष में शिक्षक संघ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
सम्मेलन का संयुक्त संचालन राजकुमार राघव और बुलंदशहर के जिला मंत्री सलीम खान ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन राघव, वी.पी. चौहान, सत्येंद्र चौधरी, प्रेमपाल, लौकेश, विनोद, रिंकी चौधरी, विनीता, रानी देवी, सोनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













