बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को सिकंदराबाद ब्लॉक परिसर में भव्य जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को सिकंदराबाद ब्लॉक परिसर में भव्य जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर किया।
शुभारंभ के बाद विधायक ने स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास, पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल पर मौजूद लाभार्थियों से सीधा संवाद कर सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड, निशुल्क जांच, दवा वितरण व दिव्यांग प्रमाण पत्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा और सुशासन को समर्पित है। हमारी प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। आज का यह शिविर इसी संकल्प का प्रमाण है।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती
महराजगंज : नौतनवा रेलवे अंडरपास के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनीhttps://t.co/Tsds6T0pzW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













