महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली विकास खण्ड अंतर्गत मंगलपुर पटखौली गांव में जल-जमाव की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का एक अनोखा और बेहद दिलचस्प प्रदर्शन सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली विकास खण्ड अंतर्गत मंगलपुर पटखौली गांव में जल-जमाव की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का एक अनोखा और बेहद दिलचस्प प्रदर्शन सामने आया है। हल्की बरसात के बाद सड़क पर हुए भारी जल-जमाव से नाराज ग्रामीणों ने अपना आक्रोश जताने के लिए बीच सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी।
सड़क पर जल-जमाव और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या ने स्थानीय विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध का यह अनोखा तरीका अपनाया।
सड़क पर कीचड़ के बीच धान रोपते ग्रामीणों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













