अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला उद्यान पार्क में सोमवार को ‘विश्व योग दिवस सप्ताह’ का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सिद्धार्थनगर

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सांसद पाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन व अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सांसद पाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन व अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शान्ति व सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से दैनिक जीवन में योग अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का प्रदर्शन किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। “करें योग, रहें निरोग” के संकल्प के साथ यह आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.