बुलन्दशहर पुलिस ने ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ में मई 2026 में पूरे यूपी में हासिल किया पहला स्थान

बुलंदशहर

बुलंदशहर अभियोगों की प्रभावी पैरवी के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा 01 जुलाई 2023 से ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर अभियोगों की प्रभावी पैरवी के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा 01 जुलाई 2023 से ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन शाखा, कोर्ट मोहर्रिर और लोक अभियोजकों की टीम ने माननीय न्यायालयों में प्रभावी पैरवी की।

मई 2026 माह में बुलन्दशहर पुलिस को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान 145 अभियोगों में 228 अभियुक्तों को सजा कराई गई। इसमें 11 अभियोगों में 22 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 02 अभियोगों में 03 अभियुक्तों को 20 वर्ष से अधिक कारावास, 06 अभियोगों में 11 अभियुक्तों को 10 से 14 वर्ष कारावास, 07 अभियोगों में 17 अभियुक्तों को 05 से 09 वर्ष कारावास तथा 119 अभियोगों में 175 अभियुक्तों को 05 वर्ष तक की सजा सुनाई गई।

अपराधवार सजा का विवरण: हत्या के 10 अभियोगों में 21 अभियुक्त, लूट के 06 अभियोगों में 06 अभियुक्त, मारपीट के 05 अभियोगों में 10 अभियुक्त, अन्य भादवि के 117 अभियोगों में 184 अभियुक्त और अन्य विशेष अधिनियम के 07 अभियोगों में 07 अभियुक्तों को सजा हुई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.