महराजगंज: निचलौल पुलिस का ‘सात पांच पुल’ पर चेकिंग अभियान; बिना हेलमेट और नंबर प्लेट दौड़ रही एक दर्जन बाइकों का हुआ चालान

निचलौल

महराजगंज जनपद में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

महराजगंज जनपद में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। इसी क्रम में निचलौल थाना पुलिस ने क्षेत्र के प्रसिद्ध ‘सात पांच पुल’ के पास एक विशेष और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस के इस औचक अभियान से नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।

एक दर्जन मोटरसाइकिलें रडार पर, काटा गया भारी चालान

प्राप्त विवरण के अनुसार, निचलौल थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने सात पांच पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर आने-जाने वाले दुपहिया वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब 10 से 12 संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोका।

जांच करने पर कई मोटरसाइकिलें बिना नंबर प्लेट के दौड़ती पाई गईं, तो वहीं कई चालक बिना हेलमेट के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। यातायात नियमों के इस सरेआम उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर ही सभी संबंधित वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत तगड़ा ऑनलाइन चालान काटा।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चालकों को सड़क सुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया।सड़क पर वाहन चलाते समय आईएसआई मार्क हेलमेट पहनना और वाहन पर वैध नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। यह केवल एक कानूनी नियम या जुर्माना से बचने का जरिया नहीं है, बल्कि चालक और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना कानूनन जुर्म है और नियमों की ऐसी अनदेखी किसी भी समय बड़े और जानलेवा हादसे का कारण बन सकती है।”

नियम तोड़े तो आगे भी होगी जेल और जब्ती की कार्रवाई

निचलौल पुलिस ने क्षेत्र के सभी वाहन चालकों और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें, हेलमेट का नियमित उपयोग करें, स्टंटबाजी से बचें और अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.