थाना गुलावठी में पटेल जयंती पर लाइव परेड का प्रसारण पुलिस अधिकारियों विद्यार्थियों व नागरिकों ने देखा लाइव

बुलंदशहर

बुलंदशहर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना गुलावठी परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना गुलावठी परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुजरात के एकतानगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह एवं एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा।


कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के साथ राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में थाना धर्मेंद्र कुमार शर्मा एसआई आनंद कुमार, उपनिरीक्षक संदीप सिंह एसआई उपेंद्र यादव, एसआई मीनू,कांस्टेबल राजीव त्यागी, नितिन शर्मा, सहित थाना पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी सैनी ,सिंह,शरद गर्ग, हैप्पी वर्मा नीरज सैनी, सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.