महराजगंज

महराजगंज जान[पद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्सेना नगर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्सेना नगर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों तथा चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट लगाए सफर करने वालों पर विशेष नजर रखी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया, जबकि कुछ वाहनों को सीज कर दिया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। सीओ सदर ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
घघसरा में तेज रफ्तार का कहर: पोल से टकराकर दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर
https://t.co/F3iAvcSM4a
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












