महराजगंज

महराजगंज नेपाल के डोल्पा जिले की जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए छह कैदी सुरंग खोदकर फरार हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल के डोल्पा जिले की जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए छह कैदी सुरंग खोदकर फरार हो गए। कैदियों की इस फिल्मी अंदाज में फरारी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। फरार कैदियों के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की आशंका को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, डोल्पा जिला जेल में बंद छह कैदियों ने अपने बैरक से जेल की बाहरी दीवार तक करीब 4.63 मीटर लंबी सुरंग खोद ली। शुक्रवार की रात इसी सुरंग के रास्ते सभी छह कैदी फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि जेल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह करीब छह बजे नियमित कैदियों की गिनती के दौरान उनकी फरारी का पता चला। घटना के समय जेल में कुल 17 कैदी बंद थे।

फरार हुए छह कैदियों में चार चोरी और जबरन करणी (बलात्कार) के मामलों में सजा काट रहे थे, जबकि दो विचाराधीन कैदी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया है।
वहीं, कैदियों के भारत में प्रवेश करने की आशंका को देखते हुए बेलहिया बॉर्डर सहित भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इस घटना ने नेपाल की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जेल के भीतर इतनी लंबी सुरंग कैसे खोदी गई और सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी? फिलहाल फरार छह कैदियों की तलाश जारी है।
घघसरा में तेज रफ्तार का कहर: पोल से टकराकर दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर
https://t.co/F3iAvcSM4a
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












