महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवा भोज गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवा भोज गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती सुबह करीब 4 बजे टावर पर चढ़ी और अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, युवती अपने परिजनों द्वारा कहीं दूसरी जगह जबरन शादी कराए जाने की बात से आहत थी। इसी नाराजगी में उसने मोबाइल टावर पर चढ़कर ऐसा कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ।
सूत्रों की माने तो हैरानी की बात यह रही कि जिस शादी की बात पर घर में सहमति नहीं बन पा रही थी, उसी शादी के लिए टावर पर चढ़ने के बाद परिजन भी तैयार हो गए। यानी प्रेम कहानी को मुकाम तक पहुंचाने के लिए युवती को जमीन छोड़कर टावर का सहारा लेना पड़ा।
फिलहाल पुलिस और परिजन युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बाकी इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की पूरी वजह और सच्चाई क्या है इसका अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
घघसरा में तेज रफ्तार का कहर: पोल से टकराकर दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर
https://t.co/F3iAvcSM4a
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












